Languages Tips via E-mail

Enter your email address:

Number (वचन) – Uses of Number in English Grammar

Tuesday, June 22, 2010

Noun का जन्म प्रायः Singular रूप में होता है उसके Plural बनाये जाते है जिनके कई नियम है जो निम्नलिखित है:

N1 - आमतौर पर Singular Noun के अंत में S लगाकर उसका Plural बनाया जाता है। जैसे -

Hand - Hands

Pen - Pens

Table - Tales

Car - Cars

N2 - यदि किसी शब्द के अंत में S, Sh, SS, X, Z या Ch लगा रहे तो उसे Plural बनाने के लिए उसके अंत में es जोड़ा जाता है। जैसे -

Ass - Asses

Bus - Buses

Topaz - Topazes

Box - Boxes

Torch - Torches

नोट: लेकिन यदि किसी शब्द के अंत में Ch तो हो परन्तु उसका उच्चारण (का) जैसा हो तो केवल S लगाकर काम चलाना पड़ता है। जैसे -

Stomach - Stomachs

Monarch - Monarchs

N3 - जो मूलतः Noun हो और जिस Singular शब्द के अंत में F या Fe हो तो उसके प्लूरल बनाने के लिए F या Fe को हटा देते है बदले में Ves जोड़ते है। जैसे -

Wife - Wives

Leaf - Leaves

नोट: लेकिन इन शब्दों के अंत में Fe या F रहने का बावजूद हम Plural बनाने के लिए F या Fe को हटाते नहीं है बल्कि S जोड़कर काम चला लेते है क्योंकि ये शब्द मूलतः Noun नहीं है। ये शब्द है:

Belief - Beliefs

Grief - Griefs

Safe - Safes

Brief - Briefs

Gulf - Gulfs

N4 - जिस Singular शब्द के अंत में Y हो और Y से पहले Consonant हो तो Plural बनाने हेतु Y को हटा देते है बदले में Ies लगते है। जैसे -

Army - Armies

Lady - Ladies

N5 - लेकिन यदि किसी शब्द के अंत में Y हो और Y के पहले Vowel हो तो केवल S लगाकर Plural बनाते है। जैसे -

Boy - Boys

Day - Days

N6 - वैसे शब्द जिनके अंत में O हो तथा O से पहले Consonant हो तो उसे Plural बनाने के लिए उसके अंत में Es जोड़ा जाता है। जैसे -

Hero - Heroes

Mango - Mangoes

N7 - यदि किसी Singular शब्द के अंत में O हो और O से पहले Vowel हो तो केवल S लगाकर Plural बनाया जाता है। जैसे -

Zoo - Zoos

Portfolio - Portfolios

N8 - लेकिन तकनिकी शब्दावली में यदि O से पहले Consonant हो तो भी हम केवल S लगाकर Plural बनाते है। जैसे -

Photo - Photos

Dynamo - Dynamos

N9 - अंग्रेजी में कुछ ऐसे भी शब्द है जो औरो के भाँती अंग्रेजी में प्रवेश तो कर गए है परन्तु अंग्रेजी के सिद्धांत को नहीं मानते वे अपना सिद्धांत अपने साथ लेकर आते है। जैसे -

Child - Children

Man - Men

Woman - Women

Tooth - Teeth

Mouse - Mice

Goose - Geese

Foot - Feet

N10 - वैसे Compound Noun जो अपने बीच में Hyphen नहीं लेते, अपने Plural बनाने हेतु अपने अंत में S लेते है। जैसे -

Cup full - Cup fulls

Hand full - Hand fulls

N11 - वैसे Compound Noun जो Hyphen के द्वारा विभक्त होते है अपने सबसे महत्वपूर्ण भाग का Plural बनाकर सब का Plural बनाते है. जैसे -

Arm-chair - Arm-chairs

Tooth-brush - Tooth-brushes

Pass-book - Pass-books

Class-room - Class-rooms

Ticket-collector - Ticket-collectors

N12 - वैसे Compound Noun जिनका कोई कोई भाग Preposition है उनके Plural बनाने के लिए Preposition से पूर्व में आने वाले शब्द का Plural बनाया जाता है। जैसे -

Father-in-law - Fathers-in-law

Passer-by - Passers-by

Hanger-on - Hangers-on

N13 - वैसे Compound Noun जिसका कोई कोई भाग Man या Woman हो के Plural बनाने के लिए हमें सम्पूर्ण का Plural बनाना पड़ता है। जैसे -

Man-servant - Men-servants

Woman-engineer - Women-engineers

N14 - लेकिन यदि Compound Noun में Man या Woman हो परन्तु जिसके लिए Compound Noun का प्रयोग किया जाये वह स्वयं Man या Woman नहीं हो तो हमें Man या Woman का नहीं शेष का प्लूरल बनाना पड़ेगा। जैसे -

Man-eater - Man-eaters

Woman-hater - Woman-haters

N15 - वैसे Compound Noun जो एक से अधिक पदों से मिलकर बने हो अपने Plural बनाने हेतु सम्पूर्ण भाग का Plural बना लेते है। जैसे -

Lord-justice - Lords-justices

Lord-governor - Lords-governors

Knight-temper - Knights-tempers

N16 - वैसे Compound Noun जिसका कोई कोई भाग Noun के अतिरिक्त दुसरे Parts of Speech हो तो उसके Plural बनाने हेतु केवल Noun का Plural बना लिया जाता है। जैसे -

High-way - High-ways

Push-back - Push-backs

N17 - वैसे Latin शब्द जिसके अंत में Us लगा हो के Plural बनाने हेतु Us को हटाकर I लगा देते है। जैसे -

Fungus - Fungi

Radius - Radii

Syllabus - Syllabi

Locus - Loci

N18 - वैसे Latin शब्द जिसके अंत में Is हो उसे Plural बनाने हेतु Is को हटाकर Es लगाते है। जैसे -

Basis - Bases

Crisis - Crises

Thesis - Theses

Axis - Axes

N19 - वैसे Latin शब्द जिसके अंत में On लगा हो के Plural बनाने हेतु On को हटाकर A लगा देते है। जैसे -

Criterion - Criteria

Phenomenon - Phenomena

N20 - संसार के वैसे सारे वास्तु जो दो एक ही प्रकार के अंगो से मिलकर बने हो एक अंग अलग हो जाने पर बिलकुल बेकार हो जाते हो Plural समझे जाते है और Plural Verb लेते है। जैसे -

Scissors, Trousers, Shoes etc.

0 comments:

English Classes Followers

New English Tips

Your Opinion About English Language